पीएन कॉलेज में निर्मित दो कमरे का मंत्री ने किया उद्घाटन

5

डुमरी:दिवंगत शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के विधायक मद से पीएन कॉलेज में निर्मित दो कमरे का उद्घाटन रविवार को दिवंगत शिक्षा मंत्री की पत्नी सह सूबे के मद्य एवं निषेध मंत्री बेबी देवी ने फीता काट कर और नारियल फोड़ कर किया।कॉलेज पहुंचने पर मंत्री बेबी देवी को एनसीसी कैडेटों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया एवं कॉलेज की महिला प्राध्यापकों ने फूल माला पहना व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।वहीं कॉलेज प्राध्यापकों ने मंत्री को भागवत गीता एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन किया।मंत्री ने कहा कि दिवंगत शिक्षा मंत्री जी शिक्षा गुणवत्ता सुधारने व शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे इसलिए मैं उनके विचार व सोंच को आगे ले जाने हेतु हमेशा प्रयत्नशील रहूंगी वहीं मंत्री पुत्र अखिलेश महतो राजू ने कहा कि उनके दिवंगत पिता के सपनों को अब उनकी माता जी पूरी करेंगी।कहा कि कॉलेज के प्राध्यापक महाविद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्त शिक्षा देकर परीक्षा का परिणाम अच्छा दें उनके सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।कार्यक्रम को कॉलेज सचिव डा एमएन सिंह प्राचार्य डा एमके मिश्रा,पूर्व प्राचार्य प्रो ताराचरण मिश्रा झामुमो नेता राजकुमार पांडेय ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रो गौतम कुमार सिंह ने किया।इस दौरान प्रो यशवंत सिन्हा,प्रो गुलाब यादव, डा शशि भूषण,प्रो राजकुमार मेहता,प्रो रजनी कुमारी, प्रियंका कुमारी,प्रो संगीता कुमारी,प्रो मधु जायसवाल, प्रो कुबेर प्रसाद प्रधान लिपिक संतोष पाठक,बिनोद विश्वकर्मा,सपना सिन्हा आदि सहित झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू,बरकत अली,पंकज महतो,चंदेश्वर महतो,उमाशंकर राय,डेगनारायण महतो, रवि आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k7y4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *