महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा की मांग

देवघर I झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अबिलंब इस्तीफा देने की मांग की है। श्री कुमार ने कहा कि महंगाई का आलम यह है कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई की मार से कोई भी वर्ग अछूता नहीं है। बढ़ती महंगाई के कारण निम्न एवं मध्य वर्ग को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह एक कटु सत्य है कि बेलगाम महंगाई ने लोगों की जिंदगी को बेहाल कर रखा है,लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं लोगों के पास रोजगार नहीं है।यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि बेलगाम महंगाई पर काबू पाने में विफल श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का अपना नैतिक अधिकार खो दिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k87u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *