दिल्ली एमसीडी में आप का कब्जा होने पर जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता

IMG_20221208_070701

देवघर में निकाली गई बाइक रैली, कार्यकर्ताओं ने दी एक दूसरे को बधाई

चुनाव परिणाम बता रहा अब देश भाजपा के झांसे आने वाला नही: डॉ राजीव

देवघर। दिल्ली एमसीडी में 15 साल तक कब्जा जमाने वाले भाजपा के हाथ से आखिरकार खिसक गई। इस पर अब आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया। मतगणना परिणाम आने पर देवघर की बात करें तो सुबह से पूरी देवघर की नजर टीवी पर टिकी हुई थी। चुनाव के नतीजे जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता गया। आप उपाध्यक्ष डा राजीव रंजन ने कहा कि हालांकि एग्जिट पोल से अंदेशा मिल गया था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा के साथ-साथ अब नगर निगम पर भी कब्जा करने जा रही है। जीत की चाहत लेकर आम आदमी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के अगवाई में सुबह से ही दर्जनो कार्यकर्ता एक जगह जमा होकर टीवी पर टिके रहे। परिणाम के लिए पल पल की रिपोर्ट लेते दिखे। मतगणना के शुरुवाती दौर में कभी बीजेपी तो कभी आम आदमी पार्टी आगे नजर आ रहे थे। लेकिन दोपहर होते होते स्थिति साफ हो गई थी। दिल्ली नगर निगम आम आदमी पार्टी के कब्जे में था। दिल्ली में जीत की औपचारिक घोषणा होते ही देवघर में आप के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। जीत की जश्न उन्होंने बाइक रैली निकाल कर मनाई। रैली पार्टी कार्यालय से निकलकर करनीबाग के रास्ते बाजला चौक होते हुए शहर के टावर चौक पर जाकर समाप्त हो गया। जहां पर आप के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से गले मिलकर मिठाई खिलाते हुए जीत की बधाई दी। मौके पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव ने दिल्ली के वोटरों बधाई देते हुए कहा कि ये जीत दिल्ली के मतदाताओं के हौसलों की जीत है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विश्वास जताने के लिए दिल्ली के मतदाताओं को धन्यवाद। दिल्ली नगर निगम का परिणाम ने ये बता दिया कि देश अब बदल रहा है। भाजपा और कांग्रेस के झूठ के झांसे में अब आने वाला नही है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से आप के जिला अध्यक्ष मुकेश आनंद तिवारी, गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जयशंकर झा, वरिष्ठ नेता उमाकांत बरनवाल, मिथिलेश कुमार, राहुल सौरभ, मुन्ना यादव, संदीप यादव, अब्दुल लतीफ अंसारी, अफजल हुसैन, एहसान अंसारी, राजा, जियाऊल हक, लाल मोहन, गुड़िया देवी, विजय राय, रामदेव राउत, अभिषेक सिंह, सुशील कुमार, अनिकेत कुमार, संतोष यादव, पंकज कुमार, पंकज कुमार राय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k8au

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *