मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोला महाठग सुकेश 

सत्य की जीत हुई अब केजरीवाल की बारी है

IMG_20230310_181021
arvind_kejriwal_2-sixteen_nine

नयी दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ में कैद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की आज दिल्ली की एक अदालत में पेशी हुई। इस दौरान जब पत्रकारों ने सुकेश से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया तो उसने बड़ा बयान दिया।सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि, सत्य की जीत हुई है अब अगली बारी अरविंद केजरीवाल की है। सुकेश ने शराब नीति से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि शराब नीति मामले में अभी और गिरफ्तारियां होंगी और अगली गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल की होगी। सुकेश ने कहा, ‘केजरीवाल वजीर है, एक-एक का पर्दाफाश करूंगा। इस केस में अभी और गिरफ्तारियां होंगी। केजरीवाल अपनी टास्क को बखूबी निभा रहे हैं। शराब नीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।’ सुकेश ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर गरीब बच्चों की पढ़ाई में घोटाला करने का आरोप लगाया है। सुकेश ने दावा किया है कि पहले बच्चों को टैबलेट बांटे जाने को लेकर जो मसौदा तैयार हुआ था, उसका टेंडर 20 फीसदी ज्यादा में देने के लालच पर दूसरी कंपनी को दिया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k8ix

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *