पंचायत के मुखिया ने सीडीपीओ पर पक्षपात करने का लगाया आरोप
हंगामे के बीच सीडीपीओ और जिला परिषद सदस्य की मौजूदगी में चुनाव सम्पन्न
बेरमो / गोमिया प्रखंड के खुदगड्ढा पंचायत के उपर टोला में स्थिति आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 506 पर शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन कर सेविका पद का चुनाव कर लिया गया। हालांकि चुनाव के दौरान खुब हंगामा देखने को मिला। मौके पर गांव की एक विधवा बहु सुमित्रा देवी पति स्व मनोज पासवान वार्ड एक ने भी इस पद के लिए आवेदन की थी मगर उनके आवेदन यह कह कर नजर अंदाज कर दिया गया कि यह चुनाव अनुकंपा के आधार पर किया गया। जबकि पंचायत कि मुखिया श्रीमती तारामणि देवी ने इस चुनाव पर कई सवाल खड़ा करते हुए सीडीपीओ पर कई आरोप लगाए। कही कि इस पद के लिए यह तिसरी बार चुनाव प्रक्रिया की गई है जिसमे सीडीपीओ ने अपनी मनमानी करते हुए अनुकंपा के आधार पर सेविका की नियुक्ति कर दी और इसमे पंचायत प्रतिनिधियों को भी नहीं बुलाया गया। जबकि चुनावी गाइडलाइन मे साफ लिखा है कि आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका चुनावी प्रक्रिया ग्राम सभा के माध्यम से मुखिया और वार्ड सदस्यों की मौजूदगी में होना है तथा चुनाव में मैरिट के साथ साथ गांव की विधवा को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए मगर इस चुनाव में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मुखिया ने आरोप लगाई की सीडीपीओ मैडम इस चुनाव में पक्ष पात करते हुए सभी नियम कानून को ताख पर रख अनुकंपा को आधार बनाकर चुनाव सम्पन्न करवा दी जो कि गलत है जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है। कही की जिला परिषद सदस्य को बुलाया गया मगर मुखिया को नही बुलाया गया। जबकि एक आवेदिका ने भरे मन से कही कि उनके साथ नाइंसाफी हुई वह विधवा है और गांव की बहु भी उसके तीन छोटे छोटे बच्चे है। जिविका उपार्जन का कोई श्रोत नही है सोची थी यह पद मिल जायेगा तो वह अपने बच्चों का भविष्य सवार पायेगी मगर सीडीपीओ मैडम ने मेरे साथ नाइंसाफी कर दी। कुल मिलाकर चुनाव तो हो गया यह चुनाव आपने पिछे अनेको सवाल छोड़ गया कि किस तरह एक अधिकारी अपने शक्ति का प्रयोग कर सारे नियम कानून को धत्ता बता देते है। मौके पर हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि भोक्ता, वार्ड सदस्य पूनम देवी, आवेदिका पल्लवी कुमारी, राजेंद्र पासवान, केदार पासवान, अर्जुन पासवान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।