नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दुष्कर्मियों ने घटना को दिया अंजाम, चार गिरफ्तार

टीम गठित कर छापेमारी की जा रही हैं, जल्द बाकी सभी अपराधी पुलिस के पकड़ में होंगे:एसडीपीओ

IMG-20230227-WA0079

पाकुड़। सिमलोंग ओपी क्षेत्र एक गांव से मेला देख घर लौट रही एक नाबालिक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर दिया। उन्होंने बताया बीते 25 फरवरी को सिमलोंग ओपी क्षेत्र में फुटबॉल मेला का आयोजन हुआ था। एसडीपीओ ने बताया नाबालिक युवती रातभर मेला देख कर सुबह को अपने घर जा रही थी कि अकेले में पाकर 10 युवक ने उसे उठा कर एकांत एक नाला किनारे ले गया। और सभी ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर बरहेट थाना क्षेत्र से चार युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया मामले को लेकर थाना में आठ नामदर्ज व दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी अभियुक्तो की गिरफ्तारी किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार, ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k9wi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *