लोकहित अधिकार पार्टी से नाला विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे महाशन

Jan Adikar Party

दुमका। लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) की दुमका लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सह दुमका जिला प्रभारी अनिल टुडू की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू उपस्थित हुए। इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी सामाजिक न्याय वाली पार्टी है। लोकसभा चुनाव में झारखंड के सभी 14 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा किया था लेकिन दो लोक सभा सीटों पर नामांकन रद्द हो जाने के कारण शेष 12 सीटों पर ही पार्टी के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। लोक सभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से मिले समर्थन को देखने हुए आने वाले विधान सभा चुनाव में झारखंड के 81 विधानसभा में चुनाव लड़ने वाली है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल टुडू ने कहा कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ कुछ सीटों को चिन्हित भी किया जा रहा है ताकि विधानसभा चुनाव कैसे पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाकर विधान सभा भेजे।
लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) में योगदान करने के बाद महाशन मुर्मू ने कहा कि दुमका लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और 21372 वोट के साथ तीसरे स्थान पर था। अब लोकहित अधिकार पार्टी का संगठन के लिये काम करूंगा। यदि पार्टी ने टिकट दिया तो नाला विधानसभा से चुनाव जरुर लड़ुंगा।
इस बैठक में सुनील साहू, निशाकर मपुल, विपिन माल, लालमहन, विमल गोटार्ड, महान मरांडी, किलिफद मुर्मू, मंगल मुर्मू, लखीराम बेसरा, सुशील मुर्मू,जीबन मुर्मू, हीरालाल सोरेन, पिंटू सोरेन, महाबिर मुर्मू, सुधीर मुर्मू, बाबुश्वर मरांडी, अलोका मुर्मू, मनेका सोरेन, रोइव गोश, अनिल टुडू, महावन मुर्मू, रवरलाल हांसदा, रामेजीवन हांसदा, संतोष हांसदा, गिनसल हांसदा, मिलथ हांसदा आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ka15