20 मार्च दिल्ली रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा का होगा रैली प्रदर्शन सभा – किरण देव यादव

किसान रैली में अधिकाधिक संख्या में मजदूर किसान ले भाग - अशोक सिंह
खगड़िया से 100 एवं बिहार से 5000 किसान मजदूर होंगे दिल्ली रवाना

16

खगड़िया। 20 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विशाल किसान मजदूर रैली सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने दिया।उन्होंने कहा कि उक्त निर्णय पटना केदार भवन में संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य स्तरीय बैठक एवं ऑनलाइन राष्ट्रीय बैठक में लिया गया। श्री यादव ने कहा कि बिहार राज्य संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य नेता महासचिव अशोक सिंह के अपील पर खगड़िया से 100 तथा पूरे बिहार से 5 हजार किसान मजदूर रैली में दिल्ली कूच करेंगे। श्री यादव ने कहा कि 18 मार्च को किसान मजदूर झंडा बैनर बैज के साथ दिल्ली रवाना होंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kbp4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *