चाकू के वार से दो सगे भाई जख्मी

6
6a

निरसा- शिवलीबाड़ी पूर्वी पंचायत के नीचे मुहल्ला में मंगलवार की रात चाकू के वार से दो सगे भाई जख्मी हो गये। दोनों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला–

मुहल्ले में दो युवक किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने झगड़ा करने वाले युवकों को डांट फटकार लगायी व झगड़ा छुड़वा दिया। उनमें से एक युवक को यह नगवारा लगा। एक घंटे बाद वह युवक दस पन्द्रह साथियों के साथ झगड़ा छुड़ाने वाले व्यक्ति के घर जा धमका। गाली गलौज व मारपीट करने लगा। उस व्यक्ति ने खुद व परिवार को बचाने के लिये घर में रखा चाकू निकाल युवक मो इफ्तेकार (45) पर वार कर दिया। बीच बचाव में उसका सगा भाई मो लड्डन (27) भी चाकू के वार से घायल हो गया। सूचना पर कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी दोनों भाईयों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं क्षेत्र के एक नेता मामले को रफा-दफा करने में जुट गये हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kf4o

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *