जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

गरीबों पिछड़ों को न्याय दिलाने को बताया अपनी प्राथमिकता

20_02_2023-hc_chief_justice_23335941

रांची। जस्टिस संजय कुमार मिश्रा झारखंड हाई कोर्ट के 14वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई।इससे पहले मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति द्वारा जस्टिस संजय मिश्रा को चीफ जस्टिस बनाए जाने से संबंधित आदेश को पढ़कर सुनाया, जिसके बाद जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।राज्यपाल ने उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। शपथ के बाद चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों को त्वरित न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। पुराने मामलों को त्वरित गति से सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि गरीबों एवं निचले तबके के लोगों के मामलों की जल्द से जल्द सुनवाई की जाए। मैं कॉरपोरेट व बड़े मामलों की सुनवाई को ज्यादा महत्व नहीं देता हूं बल्कि गरीबों के मामलों को पहले सुनना पसंद करता हूं। इस दौरान उन्होंने जय झारखंड से अपनी बातों को समाप्त किया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kfsn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *