कुल 13,85,252 रूपये के अलावे 2120 रू. नेपाली भी हुआ प्राप्त
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि आज शनिवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 13,85,252 के अलावा नेपाली रुपिया 2120 दान स्वरूप प्राप्त हुआ।
इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया। ज्ञात हो कि इससे पहले 20 जनवरी 2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी दानपत्रों को खोला गया था।