जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदार ने किया धरना प्रदर्शन

IMG-20230207-WA0032

पाकुड़। फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश कमेटी के अहवाह्न पर विभिन्न मांगों को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के सभी जनवितरण दुकानदार एकजुट होकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तीन दिनों के लिए हड़ताल पर चले गए । मौके पर धरना की अध्यक्षता कर रहे फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष बेंजामिन हेंब्रम, सचिव अशोक हलवाई एवं कोषाध्यक्ष अचित कुमार दास सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण के दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन किया। जनवितरण दुकानदारों ने 60 वर्ष उम्र के बाद मृत डीलर के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर डीलर अनुज्ञप्ति देने, ई पॉश मशीन के बजाय पूर्व की तरह पंजी द्वारा राशन वितरण व्यवस्था परिवर्तन करने पी. एम .जी. के .वाई योजना का खाद्यान्न वितरण का 10 माह का बकाया कमीशन अविलंब भुगतान करने, जनवितरण दुकानदारों का मानदेय 30 हजार रूपया प्रति माह सुनिश्चित करने सहित अन्य कई मांगे रखी गई। प्रदर्शन के दौरान जनवितरण दुकानदारों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार के नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/khwz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *