गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मंगलवार को जिला मुख्यालय में जन आक्रोश रैली निकालकर धरना दिया गया। रौतारा चौक और सरकंडा चौक से अलग-अलग रैली निकली जो शहीद स्तंभ के पास सभा के रूप में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के भाजपा विधायक बिरंचि नारायण एवं महेशपुर के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन समेत गोड्डा के विधायक अमित मंडल एवं महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार समेत भाजपा के जिला मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने किया। वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन की 34 महीने की सरकार में एक भी उपलब्धि कहने लायक काम नहीं हुआ। स्थानीय विधायक अमित मंडल ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार इतनी निकम्मी है कि 3 साल में तीन काम भी नहीं कर सकी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने हेमंत सोरेन के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज झारखंड को मजाक बनाने वाला मुख्यमंत्री अगर है तो वह हेमंत सोरेन है। राज्य की जनता परेशान और लहूलुहान है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजीत सिंह, अनीता सोरेन, देवेंद्र सिंह, महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे एवं कृष्ण कन्हैया, जिला उपाध्यक्ष अजय साह, लक्ष्मी चक्रवर्ती, जयप्रकाश यादव, लिलसी हेंब्रम, जिला मंत्री जय किशोर महतो, संजीव सिंह, गजाधर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अनिल साह, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, सह मीडिया प्रभारी लाल बहादुर सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश भगत, महिला जिला अध्यक्ष डॉली गुप्ता, जिला कार्यसमिति नरसिंह भगत, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिनारायण महतो, महिला मोर्चा की महामंत्री सरिता दुबे, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा, दिलीप सिंह, गोपाल कुमार सिंह,अंजना झा, परिणीता झा , नागौरी देवी, मनोरमा देवी, बबीता मोदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एन होदा, जिला कार्यसमिति के अर्जुन राय, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांशु राज, प्रदेश सोशल मीडिया के राजीव भगत, बबलू सिंह, संजीव टेकरीवाल, सुभाष यादव, रघु यादव, गोड्डा नगर के अध्यक्ष गप्पू सिन्हा, रंजीत शाह, रक्षित कश्यप, जयशंकर सिंह, रूप नारायण तिवारी, श्याम जायसवाल, अभिषेक मंडल, पवन साह, डबलू भगत, चमक लाल मंडल, आशीष यादव, गोलू पंडित, राम नरेश यादव, चंदा किस्कू, सोनाराम सोरेन, रामचंद्र निराला, मणिकांत महतो आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/klvq