देवघर। अखिल देवघर भारतीय कांग्रेस138 वां स्थापना दिवस पर देवघर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय के नेतृत्व में शहर के चौक चौराहों पर ठंड से ठिठुरते गरीब मजदूरों के बीच दर्जनों कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि आज के ही दिन 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। कांग्रेस की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यह था कि देश में लोकतांत्रिक राष्ट्रवादी आंदोलन चलाते हुए भारतीयों को राजनीतिक लक्ष्यों से परिचित कराना तथा राजनीतिक शिक्षा देना। स्वतंत्रता आंदोलन चलाने के लिये मुख्यालय की स्थापना करना। उपनिवेशवादी विचारधाराओं को समाप्त कर एक सामान्य आर्थिक और राजनीतिक कार्यक्रम हेतु देशवासियों को एकमत करना। समतामूलक समाज का निर्माण के लिए लोगों को जाति,धर्म एवं प्रांतीयता की भावना से उठाकर उनमें एक राष्ट्रव्यापी अनुभव को जागृत करना। देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस ने अग्रणी भूमिका निभाई। एक गणतंत्र देश बनाया।प्रजातंत्र स्थापित हुआ । कांग्रेस की सरकार बनी। हर क्षेत्र में विकास हुआ। गरीबी उन्मूलन पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए। हर व्यक्ति को रोटी,कपड़ा और मकान मिले, इसके लिए कई योजनाऐं लाई। सारे मकशद पूरे हो रहे थे। परन्तु आज देश का कमान ऐसे हाथों में चला गया , जहाँ देशवासी छले जा रहे हैं। गरीबी,बैरोजगारी और मंहगाई चरम सीमा पर है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।आपस में विभेद पैदा कर वैमनस्यता फैलाकर देश को तोडने का काम किया जा रहा है। जिससे देश को बचाना है ।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश,मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,अमित कुमार पांडेय आदि मौजूद थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kmj5