जामा प्रखंड के दुमका देवघर, दुमका भागलपुर मुख्य पथ के जामा चौक, महारो चौक, बारापलासी चौक एवं दुमका जामताड़ा मुख्य मार्ग के कैराबनी चौक में बुधवार को झारखंड सरकार के स्थानीय नीति के विरोध में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत यातायात एवं बाजार को बंद रखा गया। जामा चौक में ओबीसी समाज के नेता वरूण यादव, इंद्रकांत यादव एवं छात्र नेता अदिति यादव के अगुवायी में बंद किया गया। वहीं माहरो चौक पर ओबीसी छात्र संघ के अगुवाई में बंद रखा गया। इधर कैराबनी चौक पर ओबीसी नेता मुन्ना यादव के नेतृत्व में यातायात और दुकानों को बंद रखा गया। इस दौरान सभी ने दुमका जिला में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने व खतियान आधारित नियोजन नीति बनाये जाने की मांग की और सरकार के विरोध में जमकर नारे भी लगा रहे थे। इस दौरान जगह जगह वाहन रुके हुए थे। भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के द्वारा थाना पुलिस के सहयोग से बंद समर्थकों को समझाने बुझाने के बाद 12 बजे जाम को हटा दिया गया। मौके पर राजू पुजहर, विजय कुमार, शलैस यादव, मोहन यादव, जयकान्त राय, प्रशान्त कुमार, वीरेन्द्र यादव, गुड्डु मिर्धा, प्रदीप राय, रंजीत भगत, गोपी पंडित, जिवेश यादव, पप्पु कुमार, विष्णु यादव , मुकेश राय, बुलेश कुमार, गुणाधर पंजियारा, अनुप यादव, अरविन्द यादव आदि मौजूद थे।
जामा में बंद रहा असरदार
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kpd2