गांडेय विधायक ने किया 15लाख लागत की तालाब योजना का शिलान्यास

IMG-20230121-WA0065

गांडेय। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बदगुन्दा पंचायत के ग्राम मनकडीहा में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग योजनांतर्गत करीब 15 लाख की लागत से बनने वाली तालाब जीर्णोद्धार योजना का गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष ध्रुबदेव पंडित, उपाध्यक्ष सह डोकीडीह पंचायत मुखिया मो. अकबर अंसारी,बदगुन्दा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल रशिद,पूर्व जिप सदस्य बबली मरांडी,बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, गांडेय प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी,मुखिया प्रतिनिधि मो. मकसूद आलम,बेंगाबाद से इनामुलहक, मो. फकरूद्दीन, मो. जब्बार समेत अन्य कई जनप्रतिनिधियों व सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में तालाब निर्माण का शिलान्यास किया। जहाँ युक्त विषय संबंधित गांडेय विधायक डॉ. अहमद समेत सहायक कृषि अभियंता उत्तम कुमार, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू उर्फ टाइगर ने अपने विचारों को रखा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक डॉ. अहमद ने कहा कि सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन जी आएं दिनों झारखंडियों के हित में लगातार बिजली, पानी, सड़क, पुल-पुलिया आदि जैसी सुविधाओं के मद्देनजर कार्य करने को लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि यहाँ आज तालाब निर्माण का शिलान्यास जो किया गया है,इस तालाब के बन जाने से स्थानीय किसानों को काफी सहुलियत होगी। उनकी आमदनी बढ़ेगी,रोजगार बढ़ेगा। इसके पश्चात उपस्थित भीड़ पंचायत मुखिया के आवास पर कार्यक्रम के रूप में तब्दील हो गया। जहां मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल रशिद के हाथों गांडेय विधायक को पुष्पगुच्छ भेंटकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kqp7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *