सदर प्रखंड दुमका के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चिताडीह — रामपुर का एकमात्र सहायक शिक्षक मेकाजल टुडू का मंगलवार देर रात निधन हो गया। शिक्षक के पुत्र राजेश टुडू ने बताया कि हर रोज की तरह मंगलवार को भी विद्यालय गया और एक बजे विद्यालय मे छुट्टी देने के बाद घर आया देर रात निधन हो गया है। शिक्षक की मौत से पुरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। शिक्षक अपने पीछे पत्नी शीला हेमबरम, पुत्र राजेश टुडू,दीपक टुडू, पुत्री अर्चना टुडू,मीलिनी टुडू को छोड़ गये सभी का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। पुत्र राजेश ने बताया देर रात अचानक बेचेनी से होने लगा कुछ समझ पाते की मौत हो गया के इसका कहना है कि प्रत्येक दिन प्रचंड गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में एक बजे विद्यालय छुट्टी कर घर आना शायद गंभीर लू की चपेट में आने से लू लग गया जो हमलोगो को समझ में नहीं आया।मेकाजल टुडू मिलनसार थे एवं मृदु भाषी थे उधर सहायक शिक्षक की मौत से बागनल संकुल के शिक्षक राकेश हांसदा,राजू रंजन रजक,लियाकत अंसारी, दिनेश भंडरी,ऊगन सिंह, रामकृष्ण पाल, के अलावे दर्जनों शिक्षकों ने असमय निधन से गहरा शोक व्यक्त किया है।
सहायक शिक्षक मेकाजल टुडू का निधन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kvxz