देवरी। झामुमो कार्यकर्ता टीरकू हसदा को चंदा के दौरान ट्रक ने मारी ठोकर इलाज के क्रम में हुई मौत।बता दे कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के 50 वें स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर पार्टी इकाई देवरी के कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से चतरो चकाई मुख्य मार्ग स्थित रानी पोखर के पास मार्ग से गुजरने वाली सभी वाहनों से चंदा ले रहे थे, इसी क्रम में गुरुवार को एक कार्यकर्ता टीरकू हसदा को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी और फरार हो गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।आननफानन में घायल को साथ में चंदा कर रहे साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया। गिरिडीह से धनबाद भेज दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उन्होंने देर रात को दम तोड़ दिया।इधर इस घटना से जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति हुई है।