देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देवघर जिले से प्रस्थान के पूर्व देवघर एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वही मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने माननीय मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरानमौके पर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं वरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।