प्रखण्ड दिवस के दिन ही गायब पाए गए अधिकारी सहित अन्य कर्मी

ग्रामीणों को लौटना पड़ा बिना काम हुए वापस

आरटीआई कार्यकर्ता सह सदस्य ने आहत हो प्रगट किया अपनी भावना

5

देवघर/ सारठ प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड कार्यालय के कर्मियों के ढुलमूल नीति से परेशान हो पंचायत समिति सदस्य सह आरटीआई कार्यकर्ता रघुनंदन सिंह काफी आहत हो अपनी भावना को प्रकट करते हुए कहा है कि बिते शनिवार 11 मार्च 23 को श्री सिंह और मुखिया संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर तुरी दोनों प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुछ ग्रामीणों के लेकर पहुंचे थे,किंतु प्रखण्ड में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,प्रखण्ड अंचल अधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,अंचल निरीक्षक,दो राजस्व कर्मचारी,अंचल नाजिर आदि सभी अनुपस्थित पाए गए?श्री सिंह ने सवाल किया है कि आखिर इसका दोषी कौन है?जबकि प्रखण्ड में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार प्रखण्ड मुख्यालय दिवस होता है और इस दिन सभी की उपस्थिति अनिवार्य है पर सभी के सब गायब पाए गए नतीजा ग्रामीण फरियादियों को बेरंग वापस बिना काम कराए लौटना पड़ा।वहीं श्री सिंह ने कहा है कि बहुत जल्द इन सभी मुद्दों को लेकर सभी पंचायत समिति सदस्य सहित प्रखण्ड के अंतर्गत पड़ने वाले सभी पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक कर एक ठोस और ग्रामीणों के लिए लाभकारी निर्णय लिया जाएगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l06x

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *