भाजपा ही झारखंड का समुचित विकास कर सकती है : बाबूलाल मरांडी

IMG-20230220-WA0046

गांवा। सोमवार को धनवार विधायक नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी महुवरी में स्थित छोटनर नदी का पुल का शिलान्यास करने महुवरी पहुचे।  इस दौरान उन्होंने क्षेत्र भ्रमण करते हुए सर्वप्रथम विगत दिनों में चिहुटिया निवासी रिंकी देवी के हत्या के बाद उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाए । उसके वे दल बल के साथ पुल का शिलान्यास करने महुवरी पहुंचे जहां पूजा अर्चना करते हुए धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद रविंद्र राय समेत कई भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर फीता काटकर भूल पुल शिलान्यास किया। जिसके उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि यहां के ग्रामीणों की काफी मांग पुल को लेकर था जिसे पूरी करने के लिए हम प्रयासरत थे। लेकिन आज वह ऐतिहासिक दिन आ गया है जब पुल का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। वहीं उन्होंने झारखण्ड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से झारखंड प्रदेश में झामुमो की सरकार बनी है तब से विकास कार्य काफी ठप हो चुका है और हत्या चोरी डकैती का मामला काफी बढ़ा है। जब जब भाजपा की सरकार झारखंड प्रदेश में रही हैं तब झारखंड प्रदेश का समुचित विकास हुआ है। विगत दिनो में गांवा के कई क्षेत्रों में आवागमन का कोई संसाधन नहीं था। लेकिन जैसे ही वर्ष 2000 में हम मुख्यमंत्री बने तो सर्वप्रथम सड़क एवं पुल का निर्माण कराया जिससे सभी का आवागमन सुगम एवं सरल हुआ।  आज भी आप सब देख रहे होंगे कि जब जब यहा भाजपा की सरकार रही हैं तो समुचित विकास हो पाया है। वही आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास कार्यों को लेकर काफी विफल साबित हो रहे हैं।  सभा को संबोधित करते हुए कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद रविंद्र राय ने कहा कि यह धरती हम लोगों को एक अलग पहचान दी है। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड का समुचित विकास एकमात्र भाजपा की सरकार ही कर सकती है क्योंकि जब से प्रदेश में झामुमो की सरकार बनी है तबसे पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हो चुका हैं।  पूर्व की भाजपा की सरकार में की गई कार्यों के कई उदाहरण है।  मौके पर भाजपा नेता अजय रंजन सिंह, रामचंद्र ठाकुर, प्रह्लाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, अजीत शर्मा, अजीत पांडे, विशाल राणा, विशाल पांडे, सांसद प्रतिनिधि पंकज सिंह, मनोज सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l26p

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *