
झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बांध पाड़ा में पेड़ लटकता एक नाबालिग का शव मिला है। नाबालिग का शव मिलने से फिर से शहर में सनसनी फैल गयी हैं। सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी है। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और छानबीन कर रही हैं परिजनों ने बताया कि वह नाबालिग सबेरे नाश्ता करके घर से निकला था काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर जहां वह दोस्तों के साथ बैठा करता था परिजन उस स्थान पर पहुंचे तो देखा कि नाबालिग पेड़ से लटक रहा है। परिजन का आरोप है कि उसकी हत्या की गइ है और आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। वही पुलिस ने बताया फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सके। शहर में हत्या के अपराधिक घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है पहले चोरों धमक से उपराजधानी के लोग डरे हुए थे, उसके बाद पेट्रोल कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था उसके बाद एक आदिवासी नाबालिग हैगिंग कांड में दुमका सहित पूरा संताल परगना उबल रहा था कि बुधवार को एक ओर आदिवासी नाबालिग का शव मिलने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।