झारखंड राज्य किसान सभा ने बिरसा जयंती पर झंडा फहराने का निर्णय लिया

दुमका। झारखंड राज्य किसान सभा दुमका जिला काउंसिल की बैठक दुमका जिला के किसान सभा के अध्यक्ष कॉमरेड गोविंद मरांडी की अध्यक्षता में हुई।  राज्य काउंसिल के संयुक्त सचिव कॉमरेड एहतेशाम अहमद ने किसान सभा के सातवां राज्य सम्मेलन में लिए गए फैसले की जानकारी दी। 15 नवंबर बिरसा जयंती को यूनिट स्तर पर किसान सभा का झंडा फहराने का फैसला लिया गया।

13 _Nov 2022_ E1

यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाने का फैसला लिया गया है दूसरी बात 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पूर्व में 13 महीने चले किसान आंदोलन के जिन मुद्दों पर मोदी सरकार द्वारा समझौता करने के बावजूद उसे लागू नहीं करने के खिलाफ झारखंड के राज्यपाल के समक्ष विरोध मार्च करने का निर्णय लिया गया है श्री अहमद ने बताया कि दुमका जिले में आने वाले दिनों में स्थानीय मुद्दों को लेकर जंगल जमीन को बचाने राशनिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के सवाल पर आंदोलन किया जाएगा 

13 _Nov 2022_ E2

इस बैठक में दुमका जिला कौंसिल के जिला सचिव देवी सिंह पहाड़िया ने पूरे जिले की किसान सेवा की गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट रखी आज की बैठक में अध्यक्ष सचिव के अलावे कोषाध्यक्ष उषा कुमारी जिला काउंसिल के उपाध्यक्ष सनातन देहरी काउंसिल के संयुक्त सचिव भागवत राय समिति के सदस्य जितेंद्र राय बुजुर्ग साथी सुरन गिरी संयुक्त सचिव गुड़िया देवी प्रियंका देवी आदि साथी उपस्थित थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uew5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *