दुमका। झारखंड राज्य किसान सभा दुमका जिला काउंसिल की बैठक दुमका जिला के किसान सभा के अध्यक्ष कॉमरेड गोविंद मरांडी की अध्यक्षता में हुई। राज्य काउंसिल के संयुक्त सचिव कॉमरेड एहतेशाम अहमद ने किसान सभा के सातवां राज्य सम्मेलन में लिए गए फैसले की जानकारी दी। 15 नवंबर बिरसा जयंती को यूनिट स्तर पर किसान सभा का झंडा फहराने का फैसला लिया गया।
यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाने का फैसला लिया गया है दूसरी बात 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पूर्व में 13 महीने चले किसान आंदोलन के जिन मुद्दों पर मोदी सरकार द्वारा समझौता करने के बावजूद उसे लागू नहीं करने के खिलाफ झारखंड के राज्यपाल के समक्ष विरोध मार्च करने का निर्णय लिया गया है श्री अहमद ने बताया कि दुमका जिले में आने वाले दिनों में स्थानीय मुद्दों को लेकर जंगल जमीन को बचाने राशनिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के सवाल पर आंदोलन किया जाएगा
इस बैठक में दुमका जिला कौंसिल के जिला सचिव देवी सिंह पहाड़िया ने पूरे जिले की किसान सेवा की गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट रखी आज की बैठक में अध्यक्ष सचिव के अलावे कोषाध्यक्ष उषा कुमारी जिला काउंसिल के उपाध्यक्ष सनातन देहरी काउंसिल के संयुक्त सचिव भागवत राय समिति के सदस्य जितेंद्र राय बुजुर्ग साथी सुरन गिरी संयुक्त सचिव गुड़िया देवी प्रियंका देवी आदि साथी उपस्थित थे।