कुछ काम अधूरे जरूर रह गए लेकिन मैंने लोगों के जज्बात से नहीं खेला : चुन्ना सिंह

IMG-20221211-WA0103

चुन्ना सिंह का जनता से मिलने का क्रम अनवरत जारी 

सारठ। संथाल परगना के कद्दावर नेता सारठ विधानसभा क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व किए चुन्ना सिंह इन दिनों लगातार विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांव में घूम घूम कर लोगों से मिल रहे हैं। वहीं लोगों का इनसे आत्मीय जुड़ाव को लेकर चुन्ना सिंह बताते हैं की जनता का प्यार ही है जो मुझे नई ऊर्जा देती है। उन्होने कहा मुझसे आवाम के लिए जो भी काम हुआ उसे किया,कुछ काम अधूरे भी रह गया लेकिन लोगों के जज्बात से नहीं खेला।आज आप देख सकते है की तनाशाह हावी है।लेकिन इसका समय ज्यादा दिन नहीं चल सकता फिर चुन्ना राज आएगा आवाम ही हुकूमत चलाएगा। वे बताते है आज भी लोग देर रात्रि तक उनका इंतजार कर अपना बात सुनाते है। उन्होंने कहा की ये ठंड रात व इंतजार आपका सदा सर आंखों पर रहेगा ये सत्कार आपका ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lum9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *