सारठ। संथाल परगना के कद्दावर नेता सारठ विधानसभा क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व किए चुन्ना सिंह इन दिनों लगातार विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांव में घूम घूम कर लोगों से मिल रहे हैं। वहीं लोगों का इनसे आत्मीय जुड़ाव को लेकर चुन्ना सिंह बताते हैं की जनता का प्यार ही है जो मुझे नई ऊर्जा देती है। उन्होने कहा मुझसे आवाम के लिए जो भी काम हुआ उसे किया,कुछ काम अधूरे भी रह गया लेकिन लोगों के जज्बात से नहीं खेला।आज आप देख सकते है की तनाशाह हावी है।लेकिन इसका समय ज्यादा दिन नहीं चल सकता फिर चुन्ना राज आएगा आवाम ही हुकूमत चलाएगा। वे बताते है आज भी लोग देर रात्रि तक उनका इंतजार कर अपना बात सुनाते है। उन्होंने कहा की ये ठंड रात व इंतजार आपका सदा सर आंखों पर रहेगा ये सत्कार आपका ।