देवघर। नटराज की नगरी बैद्यनाथ धाम अपने संस्कृति, कला के लिए संपूर्ण भारत में प्रसिद्ध है, वहीं देवघर झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी भी है | देवघर निवासी मशहूर डांस कोरियोग्रैफर् जीत राय का चयन अंतराष्ट्रीय स्तर के नृत्य समारोह में हुआ है |
ग्लोबल डांस फेस्टिवल का आयोजन 30 दिसम्बर को कोलकाता के काली घाट स्थित विशाल जोगेश मोही सभागार में होगा | इस कार्यक्रम में मशहूर फिल्म अभिनेत्री नमिता घोष सहित कई मशहूर हस्तियां शिरकत करेगी | वहीं इस उपलब्धि के लिए श्री जीत को नृत्य एव कला जगत के अजीत केशरी, रोहित पांडेय, सचिन कुरैशी, रिशव राज सहित कई लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी |