झारखंड हाईकोर्ट में लॉ रिसर्चर के 25 पदों पर भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन

रांची। झारखंड हाईकोर्ट, रांची ने लॉ रिसर्चर/रिसर्च एसोसिएट के 25 पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन संख्या 01/Recruitment Cell/2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 40,000 रुपये का समेकित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति प्रारंभ में एक वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर एक वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। अधिकतम अवधि दो वर्ष होगी।

योग्यता और आयु सीमा: आवेदन के लिए अभ्यर्थी की उम्र विज्ञापन की तारीख यानी 5 सितंबर 2026 को 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से फ्रेश लॉ ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। पांच वर्षीय लॉ कोर्स के पांचवें वर्ष तथा तीन वर्षीय एलएलबी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नियुक्ति से पहले अंतिम परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। सभी परीक्षाएं पहली बार में पास होना और कम से कम 60 प्रतिशत कुल अंक होना जरूरी है। कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

कब तक और कैसे करें आवेदन: आवेदन 7 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक ई-मेल के माध्यम से किया जा सकता है। अभ्यर्थी हाईकोर्ट की वेबसाइट के Recruitment सेक्शन से निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ एक ही PDF फाइल बनाकर rgjhc.jhr@gmail.com पर भेजें। PDF का आकार 10 MB से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदन के साथ मैट्रिक प्रमाणपत्र, सभी सेमेस्टर/वर्षों की लॉ मार्कशीट, डिग्री प्रमाणपत्र, आवश्यक अनुशंसा पत्र और कंप्यूटर प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो) लगाना होगा।

चयन प्रक्रिया: चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयु और योग्यता सहित सभी शर्तें ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है। मूल दस्तावेज इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय मांगे जाएंगे। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी और अनुबंध आधारित होगी तथा इससे हाईकोर्ट या राज्य सरकार में नियमित नौकरी का कोई अधिकार नहीं मिलेगा
https://jharkhandhighcourt.nic.in/pdfview.php?pdfnm=recruitment/Recruitment_Cell_2026_LRA_05092026

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/posq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *