डुमरी। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी मंगलवार को डुमरी प्रखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।सांसद सबसे पहले सांसद आदर्श ग्राम मधगोपाली के मुंगीटांड़ निवासी मोहन महतो के घर के समीप अमृत सरोवर योजना के तहत बने तालाब का शिलान्यास सह उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया। उसके बाद रेलवे गेट समीप आयोजित शिव शक्ति यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए वही नुरंगो में ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए।और उसके समाधान का आश्वासन दिया तत्पश्चात पुरनी भंडारों में चल रहे रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ में शामिल हुए वहीं नागाबाद में पीडब्ल्यूडी रोड से अंबेडकर चौक तक पीसीसी पथ का उद्घाटन नारियल फोड़ कर कि।सभी स्थानों में सांसद का स्वागत ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर किया।सांसद ने क्षेत्र में किये गए कार्यों की जानकारी दिया। साथ ही राज्य सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि राज्य सरकार सिर्फ बालू,कोयला,पत्थर,लोहा के अवैध कारोबार में व्यस्त है।कहा कि राज्य सरकार केन्द्र की राशि को अब तक मात्र 26 फीसदी ही खर्च कर पायी है।इस दौरान जिप सदस्य प्रदीप मंडल,जिप सदस्य सुनीता कुमारी,जिप सदस्य बैजनाथ महतो,जिप सदस्य धनंजय प्रसाद भाजपा नेता जीवाधन महतो,सुरेन्द्र कुमार,श्यामसुंदर भदानी,जयप्रकाश यादव,जयप्रकाश वर्मा सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी मुखिया रेणु देवी, मोहन महतो,सतीश महतो आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ldrs