भारतीय संस्कृति व सभ्यता को बखूबी से जानने का किया प्रयास
मडुआ की रोटी व गोंदली का चावल का लिया स्वाद
चरही (हजारीबाग)| हजारीबाग जिला के चुरचू प्रखण्ड इनदिनों विदेशी सैलानियों का पहली पसन्द बनता बन गया है।
पिछले छह माह के भीतर अलग – अलग देश के मेजबान इस इलाके का आनंद उठाने खूब आ रहे है। चाहे यहां की बरदखुटवा सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या फिर झारखंड की संस्कृति , सभ्यता व रहन – सहन हो!
आये दिनों यहां कोई न कोई देश – विदेश के लोग आ रहे है।
सोमवार को झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के चुरचू प्रखण्ड के चुरचू गांव में मलेशिया के मेजबान आकर चुरचू गांव में संचालित झारखंड बिरसा इंटर कॉलेज व आरजीएस हाई स्कूल का लुफ्त उठाया।
बताते चले की मलेशिया से आये मेजबान आर एस चांद , मास्टर होप, किंग जो ने यहां की सभ्यता , संस्कृति व रहन – सहन का जायज़ा लिया।
विदेशी मेजबान का भव्य तरीके से कॉलेज व स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के द्वारा फूल- माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों के द्वारा झारखंड की सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर विदेशी मेजबान को स्वागत किया गया।
स्कूली बच्चों के कार्यक्रम को देखकर विदेशी मेहमान काफी प्रसन्न हुए व बच्चों की प्रशंसा किया। मलेशिया से आए मेहमानों ने स्कूल एवं कॉलेज की विधि व्यवस्था को देखकर काफी प्रभावित रहे। साथ ही स्कूली बच्चों में शिष्टाचार और प्रतिभा को देखकर बहुत ही खुश नजर आये । विदेशी मेजबान के द्वारा कॉलेज के निर्देशक चंद्रदेव शर्मा को सुदूरवर्ती इलाके में शिक्षा के प्रति दिलचस्पी को लेकर काफी तारीफ़ किया।
साथ ही झारखंड की संस्कृति व परम्परा के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया गया। गांव में चूल्हा में पकाये जाने खाना , ढेकी , जाता-पाटी , उभन – बाल्टी , आदि परम्पराओ के बारे में बतलाया गया वही गोंदली की भात व मडुआ का रोटी का स्वाद चखाया गया। विदेशी मेजबान यह सब देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे। विदेशी मेहमानों ने कहा की झारखंड को यथासम्भव जितना मदद होगा वह मदद करने का प्रयास किया जाएगा।
यहां के लोग काफी निष्ठा व ईमानदार है यहां की सभ्यता काफी प्रभावित करने वाला है यहां की मौषम भी काफी खुशनुमा बताया।
इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड बिरसा इंटर कॉलेज के निर्देशक चंद्रदेव कुमार शर्मा, एकल अभियान के चुरचू प्रमुख होरिल शर्मा, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह, कॉलेज के सचिव निर्मल कुमार कुशवाहा मोहम्मद आलम शशिकांत कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ldv7