राईस फैलो विकास योजनाअंतर्गत भजोली आहार का जीणोद्धार का विधायक ने किया शिलान्यास 

जनता के हर सुख दुख का ख्याल रखता हूं : केदार हाजरा

IMG-20230121-WA0078
जमुआ। जमुआ प्रखंड के गोरो पंचायत अंतर्गत शरहपुरा गांव में आज शनिवार को कृषि पशुपालन एवं साक्षरता विभाग झारखंड बंजर भूमि राईस फैलो विकास योजना अंतर्गत भजोली आहार का जीणोद्धार जमुआ विधानसभा विधायक केदार हाजरा ने फीता काट एवं नारियल फोड़कर किया ।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नवडीहा मंडल के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।वही विधायक श्री हाजरा ने कहा तलाब का जीणोद्धार होने से यहां के स्थानीय किसानों को काफी सहूलियत होगी तलाब से हमेशा सिंचाई कर पाएंगे इसके साथ ही कहा मैं जनता के हर सुख दुख का ख्याल रखता हूं ।वहीं भाजपा नेता बालेश्वर महतो विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा गांव के भजोली आहार के जीणोद्धार होने से हम ग्रामीणों हमेशा फसल की पैदावार कर सकेंगे यहां के लोग किसान पर निर्भर है और यह हम लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।मौके पर सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर प्रसाद वर्मा, मंडल अध्यक्ष शंकर साव, दीनदयाल प्रसाद वर्मा, विनोद वर्मा ,सुरेंद्र वर्मा, विनय कुमार वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, संतोष वर्मा ,किशोर महतो, राजेंद्र इत्यादि कई लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lehv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *