मृतक के पिता ने वाहन मालिक के उपर थाना में किया मामला दर्ज
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम– पाकुड़ मुख्य सड़क स्थित शहरग्राम गांव में पिकअप वाहन तथा मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। जिसे लेकर मृतक के पिता ने चालक द्वारा तेज गति तथा लापरवाही से मोटरसाइकिल सवार को टक्कर से मृत्यु हो जाने को लेकर थाने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। वादी द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि विगत 25/02/2023 (शनिवार) को सुबह करीब 9 बजे उसका लड़का असमाउल सेख उम्र 25 वर्ष किसी काम से मोटरसाइकिल संख्या जेएच 16बी 1463 से महेशपुर आया था। दिन करीब 12 बजे उसका मोबाइल से फोन आया कि शहरग्राम में उसका लड़का का एक्सीडेंट हो गया है। वह लगभग दिन के 1 बजे शहरग्राम पहुंचा तो लोगों ने बताया कि उसका लड़का मोटरसाइकिल से लौट रहा था तथा विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन डब्ल्यूबी 45 -7017 आ रही थी। जिससे चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही से उसका लड़का का मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया जिससे उसके लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही वादी ने उल्लेख किया है उसके लड़के की अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण थाने में आवेदन देने में विलंब हुआ है। वादी ने पिकअप वैन चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वादी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर रविवार को थाना कांड संख्या 42/23 को भादवी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज की गई है। मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lfiw