रांची। लोक आस्था और उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व 2023 शुरू हो चुका है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब के छठ घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाबों, डैम और अन्य जलाशयों में जलस्तर और गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया हैं सभी घाटों पर विद्युत की व्यवस्था करने का निर्देश भी सीएम ने दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करायी जाए। उन्हें किसी तरह की परेशानी नं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, वरीय पुलिस अधीक्षकचंदन कुमार सिन्हा और रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार आदि मौजूद थे।