बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर सेवा भवन पर झुग्गी-झोपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन सह घेराव किया गया

1

बोकारो  I शनिवार को बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर सेवा भवन पर झुग्गी-झोपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन सह घेराव किया गया। सैकड़ों झुग्गी वासी और फुटपाथ दुकानदार इस मौके पर शामिल रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने किया।  प्रदर्शन के मार्गदर्शक और महासंघ के संरक्षक कुमार राकेश ने कहा कि देश में विभिन्न शहरों में किसी भी झुग्गी-झोपड़ी या दुकान को उजाड़ने के पूर्व पुनर्वासित करने का काम किया गया है। पथ विक्रेता अधिनियम 2014 व शहरी भूमिहीन कानून के तहत सेक्टर 12 के झुग्गी वासियों को पुनर्वासित किया जाय। बोकारो के किसी भी दुकान को उजाड़ने से पूर्व जगह प्रदान की जाय। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन को गरीब फुटपाथ दुकानदारों की समस्या पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए। कार्यक्रम में महासंघ के उपाध्यक्ष रामचंद्र राम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सचिव आजाद कुमार, बुधनी देवी, विजय राय आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के समापन से पूर्व सेल अध्यक्ष के नाम से सात सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सेक्टर 12 झोंपड़पट्टी के लोगों को एसईजेड और नया मोड़ के मध्य खाली भूमि पर पुनर्वासित करने, लक्ष्मी मार्केट और सिटी सेंटर सेक्टर 04 के दुकानदारों को पुनर्वासित करने पूर्व यथास्थान पर रहने देने, नया मोड़ सड़क चौड़ीकरण से विस्थापित दुकानदारों के साथ हर सेक्टर के दुकानदारों को खाली जमीन पर बसाने, सभी झुग्गी-झोपड़ी मे बिजली – पानी का मीटर लगाकर कनेक्शन देने, प्लांट के ठेका श्रमिकों के लिए आवास बनाने, विस्थापितों को प्राथमिकता के आधार पर प्लाॅट या दुकान आबंटित करने व शापिंग सेंटरों में और दुकानें बनाने की मांग शामिल हैं। कार्यक्रम में मुन्ना, संतोष कुमार, भोला यादव, संजय रजक, मकसूद, अमित कुमार, कृष्ण कुमार, सुमित कुमार, कपप्पू साव, अनवर, प्रिंस कुमार, सोबरी देवी, राधा देवी, रेखा देवी, छाया देवी, मंजु देवी, मंगल डोम, राधिका देवी, आनंद मंडल, मुन्ना साव, अभिषेक कुमार, चंद्र किशोर केसरी, मनीष कुमार, शंकर, दिलीप, रामनाथ पासवान, सोनामुखी, समिता, बोबी देवी, संकरी देवी, आशा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lhht

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *