काठीकुंड(दुमका)/ प्रखंड के बीआरसी परिसर स्थित मैदान में झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रोबिन मंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. बैठक का संचालन प्रखंड सचिव समसुल अंसारी ने किया. बैठक राज्य उपाध्यक्ष युधीर मंडल,जिला सचिव दुर्गा चरण पाल,जिला प्रतिनिधि संजीव कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई. राज्य उपाध्यक्ष ने बारीकी से ईपीएफ कल्याण कोष पंचायत समिति का गठन व 4% सालाना मानदेय वृद्धि पर विस्तार से समझाया. संजीव कुमार ने कहा कि,शिक्षा मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा 2023 तक सारी मांगे पूरी करने का आश्वाशन दिया गया है. जिला सचिव दुर्गा चरण पाल ने प्रखंड कमेटी से पंचायत कमिटी के गठन पर अपनी बातें रखी. शिक्षकों से अपील की गयी,कि सरकार के द्वारा जो भी ऑनलाइन कार्य शिक्षक को दिया जाता है,पढ़ाई के साथ साथ वह काम भी समय पूर्व करें. जिला सचिव ने बताया कि,कुछ शिक्षकों का सर्टिफिकेट जांच नहीं हुआ था,जिस कारण उनका जनवरी माह का मानदेय नहीं मिल पाया था,लेकिन संगठन की कड़ी मेहनत के साथ लगातार राज्य कमेटी द्वारा प्रयास के बाद सर्टिफिकेट विभाग को सौंप दिया गया,जिनके मानदेय का भुगतान जनवरी-फरवरी का एक मुश्त किया जायेगा. चिट्ठी के अनुरूप यह भी कहा गया है,कि जब तक इन लोगों का सर्टिफिकेट जांच पूर्ण नहीं हो जाता है,तब तक इनके 40% बढ़ोतरी का पैसा काट के भुगतान किया जाएगा. सर्टिफिकेट जांच पूर्ण हो जाने पर महीने का बकाया 40% एरियर के रूप में प्राप्त हो जाएगा. बैठक में अल्विन लोकेश मुर्मू,जाफर हुसैन,राम मरांडी,बबलू कुमार नाग,रजनीश रोशन झा,धनीराम मरांडी असुन्ता,निप्पू रानी सहित अन्य सहायक शिक्षक मौजूद थे.
झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की हुई बैठक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lia4