तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे बाइक में बैठे व्यक्ति को धक्का मार किया घायल

वही हाईवा का पीछा कर रहे दो मोटरसाइकिल चालकों को धक्का मार किया जख्मी

IMG-20221225-WA0081
पाकुड़।  अमड़ापाड़ा – पाकुड़ पैनम लिंक रोड़ में महेशपुर थाना क्षेत्र के धावाडांगल गांव के समीप हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठा बबला सोरेन को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि निजी बाइक पर बैठे बबला सोरेन काफी दूर जाकर गिर गया व बेहोश हो गया। घटना को देखते ही धवाडांगल के स्थानीय दो लोगों ने मोटरसाइकिल से हाइवा का पीछा किया और बन पोखरिया के पास हाइवा वाले को रोकने की कोशिश किया तो उक्त हाइवा वाले ने पीछा कर रहे दोनो बाइक सवार को भी टक्कर मार गिरा दिया। टक्कर मार कर हाइवा चालक ओर तेज गति से जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। हाइवा के रुकते ही चालक ने गाड़ी से कूद खेतों के रास्ते भागने में सफल रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को बोल्डर-पत्थर से सड़क जाम कर दिया और कोयला कंपनी से उचित मुआवजा की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि के निर्देश पर तुरंत ही एएसआई मुकुल भगत अपनी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हाइवा को जब्त कर लिया है। मौके पर बीजीआर कोल कंपनी के पदाधिकारी भी पहुंच कर स्थानीय और घायलों के परिजन से बातचीत कर मामला को सुलझा लिया गया और सड़क जाम को हटाया। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lo5c

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *