डॉ. कलानंद ठाकुर पीड़ितों से मिले, बोले किसी भी हाल में न्याय मिलना चाहिए

pro kaland thakur

डॉ. कलानंद ठाकुर, अशोक यादव और डॉ. हुडिंग मरांडी ने पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित गायबथान गांव पहुंचकर पीड़ितों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और उनका हालचाल जाना। ज्ञात हो कि आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए दानदू हेंब्रम और प्रमेशोल हेंब्रम के परिजनों पर विशेष समुदाय द्वारा जानलेवा हमला किया गया था और उन्हें जमीन छोड़ने के लिए धमकी देकर दबाव बनाया गया था।

घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर डॉ. ठाकुर ने आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। डॉ. कलानंद ठाकुर ने कहा, “किसी भी हाल में पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही प्रशासन को नहीं करनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो न्यायालय का सहारा जिस भी स्तर का लेना होगा, लिया जाएगा। हम पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ हैं।”

उनके साथ आए अन्य नेताओं ने भी पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की मांग करेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lqo8