प्रदेश कमिटी के सदस्य सह भाजपा नेता सीताराम साह
मुजफ्फरपुर I महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बीजेपी बिहार को लेकर काफी एक्टिव है. 2024 लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर अभी से बीजेपी रणनीति बनाने में जुट गई है।वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी के प्रेदश कमिटी के सदस्य सह भाजपा नेता सीताराम साह ने सोमवार को सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर लड़ेगी और जनता के आशीर्वाद से देश और बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. नीतीश कुमार को प्रदेश की जनता रिजेक्ट कर चुकी है।
नीतीश कुमार की फितरत है धोखा देना : सीताराम साह
सीताराम साह ने कहा कि नीतीश कुमार की पूरी राजनीति दूसरों के कंधों पर चढ़ कर हुई है. नीतीश कुमार की फितरत रही है कि जिसने उनको आगे बढ़ाया, साथ दिया, उसी को उन्होंने धोखा दिया. 2013 में उन्होंने बीजेपी को धोखा देकर आरजेडी से गठजोड़ किया था. फिर दोबारा नीतीश कुमार 2022 में जनता के जनादेश का अपमान कर ‘जंगल राज’ के प्रतीक आरजेडी की गोद में जाकर बैठ गए.
नीतीश कुमार की कोई विश्वसनीयता नहीं है’
सीताराम साह ने कहा कि हकीकत यह है कि 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव बीजेपी-जेडीयू साथ मिलकर लड़ी थी और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव के पहले ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था. जेडीयू के 44 सीट आने पर भी बीजेपी ने अपना वादा निभाया लेकिन नीतीश कुमार ने दगा दिया. जनता के बीच अब नीतीश कुमार की कोई विश्वसनीयता नहीं है.
‘नीतीश कुमार पर बोला हमला’
बीजेपी नेता ने कहा कि मात्र सात सदस्यों वाले नेता नीतीश कुमार को पहली बार 2000 ई. में बीजेपी ने ही मुख्यमंत्री बनाया. अटल बिहारी वाजपेयी की केन्द्र की सरकार में रेल और कृषि जैसे बड़े मंत्रालय देकर नीतीश कुमार का कद बीजेपी ने बढ़ाया. बीजेपी ने हमेशा पूरी निष्ठा के साथ नीतीश कुमार का साथ दिया लेकिन जब-जब मौका मिला नीतीश कुमार ने बीजेपी की पीठ में छुरा भोंका. विश्वासधात करना शुरू से ही नीतीश कुमार की आदत और फितरत रही है.