दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा पी॰जी॰ सेमेस्टर 4 परीक्षा 2024, सत्र 2022-24 कला,विज्ञान एवं वाणिज्य का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें कला संकाय के कुल 2984 परीक्षार्थियों में 86.56 प्रतिशत, विज्ञान संकाय के कुल 1193 परीक्षार्थियों में 88.52 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय के कुल 142 परीक्षार्थियों में 85.21 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए है। उक्त परिणाम को विवि का आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार से देखा जा सकता है।