बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दर्ज होगी रेप की एफआईआर

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

supreme-court-dismisses-bjp-leader-shahnawaz-hussain-s-plea-against-hc-order-for-fir-over-alleged-rape

नयी दिल्ली। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शाहनवाज हुसैन की उस याचिका को खारिज कर दी है, जिसमें रेप की शिकायत में उनके खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। शाहनवाज हुसैन पर रेप के आरोप के साथ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया था, जिसके बाद शाहनवाज ने याचिका के माध्यम से इस आदेश को चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने शाहनवाज हुसैन की याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है, जिसके बाद अब उनके खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में एफआईआर होगा।इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में शाहनवाज हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी, लेकिन आज इस मामले की सुनवाई कर रही पीठ ने कहा कि हमें हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं मिला है।

क्या है पूरा मामला
2018 में दिल्ली की एक महिला ने कथित रेप के लिए शाहनवाज हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया था, इस आरोप को शाहनवाज हुसैन ने नकार दिया था। इसके बाद मजिस्ट्रेटी अदालत ने 7 जुलाई 2018 को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देते हुए कहा था कि शिकायत में संगीन अपराध बनता है, जिसके बाद हुसैन ने हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी थी। फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सवाल किया था कि पुलिस की रिपोर्ट में चार मौकों पर पीड़िता के बयान दर्ज किया गया है, लेकिन इस बात का कोई स्पष्टीकरण नहीं था कि एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। मौजूदा मामले में ऐसा लगता है कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में भी पूरी तरह आनाकानी कर रही है
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lwy8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *