उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन

जिले में सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से संबंधित विभाग समन्वय के साथ करें कार्य

सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर स्कूली बच्चों एवं युवाओं को करें जागरूक

ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड एवं स्टंट करने वाले युवाओं का कराया जाए काउन्सलिंग

IMG_20230217_064818
देवघर। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज दिनांक-23.02.2023 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षु आईएएस अनिमेश रंजन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
इसके अलावा बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई करने की बात कही गयी, ताकि अन्य लोग भी इससे सबक लेते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही वर्तमान में सड़क पर सुरक्षित वाहन चालन के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। साथ ही जगह-जगह चौक चौराहों पर ट्रैफिक उल्लंघन करने पर विभिन्न नियमों एवं उनके अंतर्गत दंड के प्रावधानों से संबंधित बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, ताकि जागरूकता के साथ आम जनों को पता चले कि उल्लंघन करने पर किस प्रकार का दंड के प्रावधान है। आगे जिला परिवहन पदाधिकारी, देवघर द्वारा बताया गया कि माह दिसंबर 2022 में चलाया गया वाहन जाँच अभियान, जिनमे परिवहन कार्यालय द्वारा कुल 142 वाहनों से रुपये 9,71,800/- दण्ड की राशि वसूल की गई एवं यातायात थाना द्वारा कुल 311 वाहनों से रुपये 3,12,200/- दण्ड की राशि वसूल की गई एवं इस वर्ष जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक कुल 536 डीएल सस्पेंड किया गया एवं इसकी सूची जिला के एनआईसी के वेबसाईट पर अपलोड की गई है। आगे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सीट बेल्ट एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने से दुर्घटना में शिकार लोगों की हो रही मृत्यु दर में वृद्धि को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को निदेश दिया गया कि प्रत्येक दिवस क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिना हेलमेट पहने एवं बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों का वाहन जब्त करते हुए जुर्माना राशि वसूल करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर को प्रतिवेदित किया जाय। इसके अलावे उपायुक्त के निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर एवं जिला शिक्षा अधीक्षक देवघर को निदेशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधीन विद्यालयों में छात्रों-शिक्षकों का सह चर्चा आयोजित करें जिसनें सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक किया जाय। साथ ही उक्त कार्यक्रम के आयोजन का प्रतिवेदन फोटो सहित उपस्थिति प्रतिवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर कार्यालय को समर्पित करें।

ब्लैक स्पॉट एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानक उपकरणों का करें प्रयोग
बैठक के दौरान देवघर जिला अंतर्गत ब्लैक स्पॉट एवं संवेदनशील स्थलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि उपरोक्त स्थलों पर रोड साइनेज, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, कॉन्केव मिरर, ब्लिंकर, फ्लैक्स बोर्ड, रिफ्लेक्टिव टेप आदि उपकरणों का अधिष्ठापन कराया जाय ताकि उपरोक्त स्थलों पर सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके। आगे जिला अन्तर्गत अवैध रूप से खनिज परिवहन की रोकथाम हेतु चिन्हित स्थलों पर चेक पोस्ट को एक्टिव करते हुए चोरी के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lxyl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *