रात्रि निरीक्षण कर उपायुक्त द्वारा शिव बारात व जलार्पण रुट लाइन का लिया जायजा

सूचना सह सहायता केंद्र व स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उपलब्ध व्यवस्थाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सेवा भाव से करे श्रद्धालुओं का सहयोग: उपायुक्त

IMG-20230218-WA0064(1)
रात्रि निरीक्षण कर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित जलार्पण हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई सारी व्यवस्थाओं का रात्रि भर्मण के दौरान निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपुयक्त द्वारा जलार्पण हेतु पुरे रुट लाइन का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही विनम्रता के साथ देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा में एक्टिव रह कार्य करने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में के०के०एन० स्टेडिम से निकलने वाले शिव बारात के पूरे रुट लाइन का भी निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को एक्टिव रहने का निर्देश गया।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था के अलावा मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता केंद्र व स्वास्थ्य सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों व कर्मियों से बातचीत करते हुए सेवा भाव से कार्य करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त द्वारा शिव बारात के सुरक्षित स्थानीय के०के०एन० स्टेडिम से निकल कर मंदिर तक पहुचने के क्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री अनिमेष रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पवन कुमार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m03i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *