बरवाला में नशा मुक्ति केन्द्रों पर सीआईडी,सीएम फ्लाइंग की रेड

उजाला फाउंडेशन ओर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के नाम से चल रहे थे फर्जी केन्द्र

पड़ोसियों को भी नही थी आसपास चल रहे अवैध नशा मुक्ति केन्द्रों की जानकारी

हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I अवैध नशा मुक्ति केन्द्रों पर कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को सीआईडी, सीएम फ्लाइंग की सयुक्त टीम ने बरवाला के बतौड़ गांव के नजदीक अवैध रूप से चल रहे दो नशा मुक्ति केन्द्रों पर छापेमारी कर कार्यवाही की। सीआईडी, सीएम फ्लाइंग की टीम को दिनांक 27 अप्रैल को एक फ़ोटो सोशल मीडिया के मध्यम से मिली थी जिसमे एक युवक को पूर्ण रूप से नंगा करके ओर उसके सिर के आधे बाल काट कर उसके साथ बहुत ही अभद्र व्यवहार किया गया था। जिसकी जांच करते हुए टीम बरवाला पहुँची, टीम के द्वारा बरवाला के नजदीक पावर हाउस के सामने रिहौड रोड पर हेल्पिंग हैंडस फाउंडेशन और बतौड़ से रॉयवाली सम्पर्क मार्ग पर उजाला फाउंडेशन के नाम से अवैध नशा मुक्ति केन्द्र केन्द्रों पर छापेमारी की गई।  छापेमारी में दोनों केन्द्रों पर तलाशी ली गई जिसमें छापेमारी के दौरान टीम को उजाला फाउंडेशन बतौड़ के अंदर से नशीली दवाइयां और केन्द्र के अंदर 20-21 नोजवान युवक एक ताला लगे कमरे में बंद मिले जिसके बाद टीम के द्वारा मौके पर स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम और ड्रग्स इस्पेक्टर को बुलाया गया। सीएम फ्लाइंग, सीआईडी की टीम ने जब सोशल मीडिया के माध्यम से मिली फ़ोटो की जांच की गई तो वह फ़ोटो उजाला फाउंडेशन की पाई गई। वही जब हमारी टीम के सदस्यों ने केन्द्र में रखे गए युवाओ से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें उजाला फाउंडेशन में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। युवाओ ने बताया कि उन्हें नंगा किया जाता है और एक दूसरे के सामने जलील किया जाता है। युवाओ ने बताया कि केन्द्र में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ के युवाओं को रखा गया है। 
      स्वास्थ्य विभाग की टीम व ड्रग्स इस्पेक्टर प्रवीण कुमार के द्वारा केन्द्र में मिली नशीली दवाओं को सील कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। बतौड़ में चल रहे इन अवैध नशा मुक्ति केन्द्रों की सूचना आसपास के लोगो को भी नही थी। मौके से मिली जानकारी अनुसार उजाला फाउंडेशन का संचालन कुलविंदर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। उजाला फाउंडेशन से पुलिस के द्वारा चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। हेल्पिंग हैंड्स फाऊंडेशन की जांच में पाया गया कि केन्द्र में 17 युवाओं को रखा गया है और हैल्पिंग हैड्स फाउंडेशन का संचालन हरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। इस अवसर पर सीएम फ्लाइंग, सीआईडी की टीम में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर जय कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुभाष राणा, सब इस्पेक्टर राजपाल, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. विकास कुमार, ड्रग्स इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m1mf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *