कांग्रेस नेता द्वारा उपायुक्त से केसर-ए-हिन्द की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

5

डुमरी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेश प्रसाद भगत ने इसरी बाजार मौजा (इसरी चौक व आसपास) के केसर-ए- हिन्द की जमीन को किये गए अवैध कब्जा मुक्त करने एवं भू माफियाओं द्वारा भी कब्जाये गये केसरे हिंद के भूमि को मुक्त करने की मांग की है।आवेदन पत्र में श्री भगत ने लिखा है कि उक्त स्थान पर केसरे हिंद की 16 एकड़ 70 डीसमिल जमीन है जो सड़क के उत्तर और दक्षिण में स्थित है जिसका अधिकांश हिस्सा स्थानीय लोगों एवं भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर उसपर बड़े बड़े भवन निर्माण कर लिये गए हैं, साथ ही केसरे हिंद की जमीन का कब्जा वर्तमान समय में भी संभवतः जारी है, जिसपर अंकुश लगाने की अति आवश्यकता है।लिखा है कि वर्ष 2013 में उनके द्वारा आरटीआई के तहत सीओ से जानकारी मांगी गई थी केसरे हिन्द की कितने जमीन का अतिक्रमण कर भवन निर्माण किया गया है और कितनी जमीन खाली है।लिखा है इसरी में ही पारसनाथ रेलवे स्टेशन स्थित है जहां देश विदेश से आने वाले जैन यात्रियों को इसरी बाजार चौक से गुजर कर अपने विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पार्श्वनाथ को जाना होता है, लेकिन केसरे हिन्द की जमीन का अतिक्रमण कर लिये जाने से कई स्थायी व अस्थायी दुकान,ठेला एवं सब्जी दुकान सड़क व चौक के दोनों ओर लगाये रहते हैं, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जो दुर्घटना के कारण भी बनते हैं। साथ ही सड़क मार्ग से वाहनों का आवागमन करने में काफी परेशानियों से रूबरू होना पड़ता है।कांग्रेस नेता ने उपायुक्त से मांग किया है कि केसरे हिन्द की कुल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सार्वजनिक उपयोग व अन्य सरकारी कार्यों में करने की कृपा करें ताकि एक सुव्यवस्थित बाजार लग सके, साथ ही वाहनों की सुगम आवागमन में भी कोई परेशानी नहीं हो।इधर कांग्रेस नेता ने संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि उनके द्वारा वर्ष 2012 से इसरी बाजार मौजा की केसरे हिन्द की जमीन का अतिक्रमण मुक्त कर उसका सार्वजनिक व सरकारी उपयोग के लिए करने की अपील करते रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं हुआ है।इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष करीम बख्श अंसारी,महेंद्र बिन्द आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m4cs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *