शिकारीपाड़ा/दुमका/ एकल अभियान श्रीहरि गौग्राम योजना संथाल परगना भाग दुमका अंचल ,संच शिकारीपाड़ा के इंदरबनी गांव में गुरूवार को गौग्राम योजना का शुभारंभ ग्राम के महिला समिति के कर कमलों के द्वारा श्रीफल से किया गया ।इस योजना के विषय में विस्तार से श्री प्रदीप स्वाइन केंद्रीय गौग्राम योजना प्रमुख के मुखारविंद से बताया। कि गाय के गोबर से दीपक धूपबत्ती स्वास्तिक शुभ लाभ गोमूत्र से गोनाइल आदि अनेक प्रकार के सामग्री निर्माण करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा गोबर के उपले का पिसाई करने हेतु मशीन और दीपक धूपबत्ती बनाने का सामग्री केंद्र तक पहुंच चुका है कल से ही आपकी योजना की शुरुआत कर दी जाएगी इस मौके पर संथाल परगना भाग के प्रमुख श्री सुनील कुमार राय जी ने बताया कि गाय के गोबर से अनेक प्रकार की सामग्री का निर्माण किया जा रहा है जो अभी देवघर के दुम्मा क्षेत्र में कार्यरत हो रही है इस मौके पर शिकारीपाड़ा के संच अध्यक्ष श्री नोनीगोपाल पाल जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया इस कार्यक्रम में परसुयम कुमार गौ ग्राम अंचल अध्यक्ष ,मानिक चंद्र पाल संभाग हरि कथा योजना प्रमुख, जनार्दन पंडित भाग कार्यालय प्रमुख, विनोद कुमार अभियान प्रमुख ,आशीष साहा गौग्राम प्रमुख एवं ग्राम के सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिए।
इंदरबनी गांव में गौग्राम योजना का किया गया शुभारंभ
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m4qa