
दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र से गोलीकांड का का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के सीने में गोली मारकर उसकी जान ले ली। यह मामला है कि 15 अक्टूबर का। तालझारी थाना के सहारा बाजार से गोली मारकर हत्या करने का खबर ने सबका होश उड़ा दिया था। इस मामले में दिलीप साह की उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी जान ले ली।
पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा के निर्देश पर एसडीपीओ जरमुंडी शिवेंद्र के नेतृत्व में अनुसंधान टीम गठित की गई। इस टीम में हंसडीहा सर्किल इस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, तालझारी थाना प्रभारी राजीव हंसडीहा थाना प्रभारी सुगना मुंडा और पुलिस टीम शामिल थी।
अनुसंधान के दौरान अप्राथमिकी अभियुक्त टुबा देवी और प्रेमी विकास कुमार यादव जो की बांका बिहार का रहने वाला था। दोनों के पुलिस पूछताछ क्रम में पता चला कि हत्या के दिन प्रेमी पास के जंगल में छुपा था पत्नी नींद का दवा देकर पति को पहले सुला दिया और बाद में प्रेमी को मिस कॉल कर बुलाया और सीने में सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने घटना में शामिल देसी कट्टा, गोली, रियल मी का मोबाइल और सिम, महिला के द्वारा उपयोग किया हुआ सिम जिसे दांत से चिबा कर फेंक दिया था बरामद कर लिया ह