सरकारी शराब की दूकान की आड़ में दूकान कर्मी कर रहे थे अवैध शराब बिक्री

IMG-20230129-WA0103


गिरिडीह। गिरिडीह उत्पाद विभाग नेनिमियाघाट थाना क्षेत्र स्थित इसरी बाजार में गुप्त सुचना पाकर उत्पाद अधिक्षक सुधीर कुमार के निर्देशानुसार सरकारी शराब दूकान में निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान में काउंटर के नीचे कार्टून में मेक डोवल्स नम्बर वन लग्जरी 375एमएल का 14पीस एवं ब्लेंडर प्राइड 375एमएल का एक पीस कुल 5.625लीटर शराब, ढक्कन, होलोग्राम रेपर को खोलकर उसमें अवैध शराब रखा हुआ पाया गया। दूकान में मौजूद दूकान संचालक पंकज कुमार साव (020एफएलएक्स दूकान का इंचार्ज) उम्र 26वर्ष पिता स्वर्गीय प्रदीप साव सकिन हरलाथाना जमुआ जिला गिरिडीह से पूछताछ करने पर बताया गया कि सेल्समैन राकेश कुमार उम्र 32वर्ष पिता सरयू राम, साकिन चाना मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) थाना सदर थाना, जिला पलामू, संजय कुमार मंडल उम्र 31वर्ष पिता राजू मंडल साकिन डुमरी थाना डुमरी जिला गिरिडीह ने मिलकर वैध अंग्रेजी शराब की दूकान की आड़ में अवैध शराब बनाकर बिक्री करते हैं इससे अतिरिक्त कमाई प्राप्त होता है जिसे हमलोग आपस मे बांट लेते हैं। इस प्रकार अभियुक्तों द्वारा सरकारी राजस्व का नुकसान पहुंचाकर जन साधारण के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। जिससे उपभोक्ता की जान तक जा सकती है। उत्पाद निरिक्षक बीके सिंह ने कहा कि यह एक संज्ञेय अपराध है। अवैध शराब और अन्य सामग्रियों को जब्त किया गया तथा मौके वारदात पर मौजूद अभियुक्त पंकज कुमार साव को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया तथा फरार अभियुक्त राकेश कुमार और संजय कुमार मंडल के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए)52(डी) के तहत अभियोग दर्ज किया गया। यह धारा गैर जमानतीय है छापेमारी अभियान के दौरान प्रमोद प्रसाद अवर निरीक्षक बगोदर अंचल उत्पाद, भीमलाल महतों रामबचन प्रसाद सहित कई अन्य गृह रक्षा वाहिनी बल और जिला पुलिस बल मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mcxu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *