दिन के उजाले में किया जा रहा है अवैध कोयला का काला कारोबार

IMG-20230227-WA0081
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम – राजग्राम रास्ते खुलेआम हो रही है अवैध कोयला की ढुलाई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला माफिया, बीजीआर और डीबीएल कोल माइंस कंपनी के डंपर को रोक कोयला उतारते है तथा उस कोयले को साइकिल, मोटरसाइकिल, पिकअप व जुगाड़ वाहन से पश्चिम बंगाल सप्लाई कर दिया जाता है। कोयला माफिया कोयला को शहरग्राम – राजग्राम रास्ते बंगाल सप्लाई करते है और मनमानी दाम पर बेचते है। सूत्र से यह भी पता चलता है कोयला माफिया और स्थानीय प्रशासन का मामा और भांजा का रिश्ता है सब कुछ इन्ही के कृपा से ही तो संभव है तभी तो महेशपुर प्रखंड में अवैध कोयला का काला कारोबार खूब फल–फूल रहा है। शहरग्राम– राजग्राम सड़क में कोयला के साथ साथ हर वो अवैध काम होता है जो को झारखंड में अस्थाई रूप से बेन है फिर भी प्रशासन इस पर करवाई नही कर रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mhhr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *