डीएवी पब्लिक स्कूल के बगल में गंदगी का अंबार, महामारी फैलने की आशंका

IMG-20221124-WA0104
महागामा। एक और जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गली, मोहल्ले एवं जगह जगह पर साफ सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर महागामा  अनुमंडल मुख्यालय स्थित ऊर्जानगर के डीएवी पब्लिक स्कूल के बगल में गंदगी का अंबार लगा है। जहां पर हर दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है और कचरे की बदबू से लोग परेशान रहते हैं। बदबू इतना है कि  महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ज्ञात हो कि राजेंद्र स्टेडियम के पास अवस्थित सभी दुकानदारों के द्वारा सभी कचरा को डीएवी स्कूल गेट के बगल में फेंक दिया जाता है। जिसके कारण काफी बदबू होता है।  ईसीएल के सभी वरीय पदाधिकारी का आवागमन इसी रास्ते से रोजाना होता है, फिर भी किसी का इस पर ध्यान नहीं है। सुबह और शाम में टहलने के लिए इसी रास्ते से महागामा, ऊर्जानगर,गुदिया सहित अन्य जगह के ग्रामीण को गुजरना पड़ता है।  बदबू के कारण  ग्रामीण मुंह में रुमाल, तो कोई अपने नाक को बंद करके इस रास्ते से जाने को मजबूर हैं।  ईसीएल प्रबंधन एवं नगर पंचायत पदाधिकारी का इस पर कोई भी ध्यान नहीं है। स्थानी निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान किया जाय, ताकि महामारी फैलने से रोका जा सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mhm5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *