झारखंड आंदोलनकारी राजेन्द्र यादव का पुण्यतिथि मनाया

2

जामा I जामा चौक में झारखंड आंदोलनकारी, समाजिक नेता सह ग्राम प्रधान रहे दिवगंत राजेन्द्र प्रसाद यादव का पहली पुण्यतिथि मनाई गयी और इस अवसर पर शनिवार जामा चौक पर एक श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राज्य सरकार से  दिवंगत आंदोलनकारी नेता राजेन्द्र प्रसाद यादव को शहीद का दर्जा देने एवं जामा चौक पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। इस श्रद्धांजलि सभा संबोधित करते हुए समाजिक नेता जयप्रकाश यादव ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद यादव ने समाज के लिए अपना जान न्योछावर कर दिये। राजेन्द्र यादव सभी वर्गो के हितैसी थे हरेक के मुसीबत में साथ खड़े रहना स्वभाव था।  इससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वह हर वक्त समाज के लिए एक पैर पर खड़े रहते थे। इसके पश्चात सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर इंद्रकांत यादव, आनंदी राउत, अमर मंडल, रमेश यादव, प्रदीप कुमार, कार्तिक शील, अनिल यादव, राजू प्रसाद दर्वे, प्रसादी मरिक, रामयश कुमार, अमित कुमार, आशिष मिश्रा, शंभू पंडित, रोहित कुमार, अदिति यादव, बुलेन्द्र, निरंजन सोरेन, मुकेश कुमार, अजित पंडित, कृष्णा कुमार, रोशन कुमार, रूसीलाल किस्कू, मंडल हेम्ब्रम, दरबारी हेम्ब्रम, अशोक हेम्ब्रम, कपूरचंद माल, सुनील, हिरालाल राय, रतन राय, शिवलाल कापरी, प्रदीप कापरी, रोहित महतो आदि  अनेको लोग मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mjv2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *